Tuesday, November 3, 2020

कदम बढ़ाओ तो साथ काफिले है

जंगे जिंदगी में जिनके हौसले हैं, 

कामयाबी से बस वही गले मिले हैंl

छूते हैं जो परिंदे आसमाँ  का दामन,
 
वे  भी जमीन के आगोश में पले हैंl

 खींच लिया जिसने मेहताब का घूंघट, 

मुश्किलों के इम्तिहान में वे  भी  जले हैंl

चूमा है जिसने बढ़कर सितारों का मस्तक, 

मत भूलो वे भी  घुटनों के बल चले हैंl

ये  शिकस्ते मायूसियाँ छोड़ कर देती है तन्हा, 

कदम बढ़ाओ तो साथ काफिले हैंl

By: Ms. Ruby

No comments:

Post a Comment

Good Conversation

Conversation is indeed the most easy teachable for all arts. All you need to do in order need to do To became a good conversatio...