जन- जीवन का आधार हैं वृक्ष
खुशियों की सौगात हैं वृक्ष।
धरती पर हरियाली इन्हीं से
जीवन की मुस्कान इन्हीं से।
इन्हीं से है प्राणवायु,
देते हमको लंबी आयु।
बिना स्वार्थ के सब कुछ देते,
पत्थर खाकर भी फल देते।
बाढ़ से हम को बचाते हैं,
प्रदूषण भी दूर हटाते हैं।
सर्दी गरमी में रहकर भी,
कभी न कुछ कहते हैं।
पेड़ लगाओ -पेड़ लगाओ ,
धरती को हरा-भरा बनाओ।
आज भी हम अगर पेड़ लगाएंगे,
तो भविष्य में बड़े ही काम आएंगे।
सपना शर्मा
No comments:
Post a Comment