मोबाइल और युवा पीढ़ी का आजकल काफी गहरा संबंध देखने को मिलता है। आजकल हम देखते हैं कि युवा पीढ़ी की मोबाइल चलाने की आदत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। युवा मोबाइल के जरिए अपनी पढ़ाई को बहुत ही बेहतरीन ढंग से कर सकते हैं और कई तरह की पढ़ाई से संबंधित जानकारी भी वह मोबाइल के माध्यम से जान सकते हैं। शिक्षक हर समय छात्रों के सवालों का जवाब देने के लिए उनके पास नहीं होते लेकिन वह मोबाइल पर उनके सवालों का जवाब देते हैं। परन्तु आज की युवा पीढ़ी इस तरह से सदुपयोग करने से ज्यादा इस मोबाइल का दुरुपयोग करने लगी है इस वजह से मोबाइल का युवा पीढ़ी पर बहुत ही ज्यादा नकारात्मक प्रभाव आजकल देखने को मिलता है। माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें। मोबाइल का अपने बच्चों को उपयोग जरूर करने दे लेकिन उन पर निगरानी रखें। मोबाइल पर युवाओं को पढ़ाई करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का उपयोग करना चाहिए, हर समय मोबाइल को पास रखना बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। कई युवा रात को सोते समय मोबाइल का बहुत प्रयोग करते हैं और फिर अपने सिर के पास रख कर सो जाते हैं तो इसके काफी बुरे परिणाम मिलते हैं।
अंत में मैं यही कहूंगी कि देश के युवाओं को चाहिए कि वह जरूरत पड़ने पर मोबाइल का उपयोग करें। यदि आप जरूरत से ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करते हैं तो आप अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
किरण बाला
No comments:
Post a Comment