औरत को कहा जाता है बेटी ,
मगर जन्म पर खुशी मनाई नहीं जाती ।
औरत को कहा जाता है देवी,
मगर उस देवी की पूजा कभी नहीं की जाती ।
औरत को कहा जाता है मां ,
मगर उसी मां को बुढ़ापे में बोझ समझा जाता है ।
औरत को कहा जाता हैch गृह लक्ष्मी ,
मगर दहेज की आग में जलाई है वह जाती ।
औरत को कहा जाता है नारी ,
मगर समाज में उसकी इज्जत नहीं की जाती।
By :- Ms. Anuradha
No comments:
Post a Comment